ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में जहां हरियाणा सरकार की द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा लगाया जाता है तो वहीं पर बेटियों को जन्म देने के बाद उनको फेंका भी जा रहा है। ऐसा ही मामला फरीदाबाद से सामने आया है। जहां पर एक कलयुगी मां ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। बता दें कि कुछ लोगों को झाड़ियों की ढेर में से एक नवजात बच्ची बरामद हुई।
कहा जा रहा है कि इस नवजात बच्ची को बेदर्द मां ने झाड़ियों की ढेर में फेंक कर फरार हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने नवदात बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है साथ ही आरोपी मां की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि इस घटना के बाद हरियाणा सरकार का नारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महज एक नारा ही लग रहा है। जिसके बाद सरकार को इस तरह के मामलों को रोकने के लिए कई सख्त और जागरूक से भरे कदम उठाने चाहिए।

