Germany: भारत है महान, अपनी कामयाबियों से दुनिया भर में पा रहा है सम्मान!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भारत के दौरे पर आई जर्मनी की चांसलर  एंजेला मर्केल का गुरुवार की रात को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भारत के दौरे पर आई जर्मनी की चांसलर  एंजेला मर्केल का गुरुवार की रात को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया। इसके बाद वे शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंची, जहां प्रधान मंत्री नरेंदर मोदी द्वारा उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारत की तारीफ में मार्केल ने कहा, की मै भारत आकर बहुत खुश हूं, और हम इतने बड़े देश की विविधता का सम्मान करते हैं। जर्मनी और भारत के मध्य बहुत गहरे रिश्ते बने हुए हैं, जो ऐसे ही बरकरार रहें।

पांचवीं द्विवार्षिक अंतर सरकारी वार्ता (आईजीसी) के लिए आई भारत जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल ने शुक्रवार को दिल्ली के राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।  आईजीसी के अनुसार इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के मंत्री एक-दूसरे के समक्ष अपनी –अपनी जिम्मेदारियों से संबंधित क्षेत्रों के बारे में जानकारी सांझा करते हैं।

इस वार्ता के बाद इनके नतीजो से आईजीसी को अवगत करवाया जाऐगा, जिसकी सह-अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  और चांसलर एंजेला मर्केल मर्केल करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *