ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: Jio के झटके के बाद BSNL ने अपने यूजर्स को तोहफा दिय है। जी हां, यूजर्स को अब लंबी बात करने पर अकाउंट में बैलेंस मिलेगा। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने यूजर्स को अब हर 5 मिनट बात करने पर 6 पैसे अकाउंट में जोड़ने का निर्णय किया है। कंपनी का यह फैसला अपने यूजर्स की संख्या को बढ़ाने में मदद करेगा।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, BSNL अपने ब्रॉडबैंड, वायरलेस और FTTH यूजर्स को 5 मिनट की वॉयस कॉलिंग पर 6 पैसे अकाउंट में क्रेडिट करने का फैसला किया है।
