हरियाणा BJP के पूर्व मंत्रियों के साथ सीएम मनोहर लाल की बैठक शुरू, इस विषय पर हो सकती है चर्चा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल खट्टर नए मंत्रिमंडल से पहले अपने पुराने मंत्रियों के साथ एक बैठक कर रहे हैं। इस मीटिंग में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल खट्टर नए मंत्रिमंडल से पहले अपने पुराने मंत्रियों के साथ एक बैठक कर रहे हैं। इस मीटिंग में जीते और हारे हुए दोनों ही मंत्री शामिल हुए हैं। बता दें कि ये मीटिंग सीएम आवास पर शुरू की गई है और इसमें पुराने मंत्रियों से सलाह मशवरा किया जा रहा है। साथ ही 75 पार न होने को लेकर भी इस मीटिंग में मंथन किया जाएगा और ये मीटिंग अन- औपचारिक होगी।

कुछ पूर्व मंत्री और विधायकों के बीच ऑडियो को लेकर झगड़ा हो चुका है और काफी नेता हार के बाद से नाराज भी हैं। अब 6 नवंबर के बाद ही नए मंत्रिमंडल की घोषणा हो सकती है।

CM Manohar

दरअसल, विधानसभा चुनाव में 8 मंत्री चुनाव हार चुके हैं, जिसमें प्रमुख परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा,स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, खाद्य- आपूर्ति मंत्रि कर्ण देव कांबोज, समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला मौजूद हैं। सीएम मनोहर लाल ने अब पुराने मंत्रियों के साथ बैठक रखी है, आशंका है कि नई मंत्रियों की राय लेकर ही नए मंत्रिमंडल को लेकर निर्णय लिया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *