ग्यासपुरा गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामला, 13 दिन में 12 लोगों की हो चुकी है मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के ग्यासपुरा की सम्राट कॉलोनी में 13 दिन पहले हुए घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 25 के करीब लोग गम्भीर घायल हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के ग्यासपुरा की सम्राट कॉलोनी में 13 दिन पहले हुए घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 25 के करीब लोग गम्भीर घायल हो गए थे । इस हादसे में घायल हुए एक और व्यक्ति की मौत हो गई । गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 13 दिनों में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पंजाब सरकार तरफ से मृतकों के परिवार वालों को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई थी |

घोषणा के बाद से ना तो कोई सरकार का नुमाइंदा घायलों हाल जानने आया और ना मृतकों के परिवार वालों का । अस्पताल में जिन्दगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे बाकी घायलों का इलाज भी सही ढंग से नहीं हो रहा। इलाका पार्षद निर्मल सिंह ने कहा कि वह इलाके के लोगों से पैसे इक्कठे कर के घायलों का इलाज करवा रहें हैं। पार्षद ने सरकार से मृतकों के परिजनों के लिए दस- दस लाख रुपए की सहायता राशि की मांग की है और इस सम्बन्ध में आज डिप्टी कमिश्नर को मुंह पर काली पट्टिया बांध कर शांतमय ढंग से ज्ञापन भी दिया जाएगा।

 ग्यासपुरा गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामला

हादसे में घायल एक और व्यक्ति की मौत

सिलेंडर ब्लास्ट में 25 लोग हुए थे घायल

13 दिन में 12 लोगों की हो चुकी है मौत

Watch Video

https://youtu.be/vu5uSTQScps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *