ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों में मुठभेड़ हुई है जिसमे एक जवान शहीद और एक घायल हो गया है । गुरुवार सुबह सेना ने सर्च ओप्रेशन शुरू किया था कुपवाड़ा जिले में सेना के एक अभियान के दौरान लोलाब के जंगल में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी । जिसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को इस ऑपरेशन में लगाया गया है।
बता दे सेना ने सख्त घेराबंदी कर दी जिसके दौरान मकान में छिपे आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने भी अपना ऑपरेशन शुरू किया। सेना की इस कार्रवाई के दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सैन्य कार्रवाई के बीच घायल हुए जवान को फिलहाल कुपवाड़ा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कार्रवाई के शुरू होने के बाद कुपवाड़ा में इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई।
गुरुवार को कुपवाड़ा में मुठभेड़ हुई थी जिससे पूर्व दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में भी सेना ने कुछ दिनों पहले एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया था। पुलवामा में सेना दवारा फायरिंग की जिसके दौरान सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया था, जिसमें हिज्बुल मुजाहिदीन का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी समीर टाइगर भी शामिल था।

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों में मुठभेड़
मुठभेड़ में 1 जवान शहीद, 1 घायल
लोलाब के जंगल में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका
सेना का सर्च ऑपरेशन जारी


