ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शाहकोट उपचुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है । आज कांग्रेस के उम्मदीवार हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया नामांकन करेंगे । हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया के नामाकन के मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहेंगे । इससे पहले कल शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार नायब सिंह कोहाड़ ने शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह की मौजूदगी में नामांकन किया ।
वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रत्न सिंह ने नेता विपक्ष सुखपाल खैरा की मौजूदगी में कल नामांकन भरा था । जालंधर में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान बब्बू नीलकंठ आज पार्टी को अलविदा कहेंगे और कांग्रेस में शामिल होंगे । कैप्टन अमरिंदर सिंह की हाजिरी में कांग्रेस में शामिल होंगे ।
शाहकोट उपचुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन
कांग्रेस उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी आज भरेंगे नामांकन
कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में भरेंगे नामांकन
नामांकन से पहले CM अमरिंदर की दाना मंडी में रैली
Watch Video
https://youtu.be/jotXgcmnXVQ
