गैंगस्टरों ते वार का 140वां दिन: पंजाब पुलिस की 554 स्थानों पर छापेमारी, 275 गिरफ्तार, ‘युद्ध नशों विरुद्ध

चंडीगढ़, 9 जून: राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 140वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों…

गैंगस्टरों ते वार का 145वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 529 स्थानों पर छापेमारी; 302 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 9 जून:

राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 140वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 554 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते  वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 140वें दिन पुलिस टीमों ने 5 हथियार बरामद करते हुए 275 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 35,359 हो गई है। इसके अतिरिक्त 85 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 14 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 4 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ के 465वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए आज 100 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.8 किलोग्राम हेरोइन, 50 किलोग्राम भुक्की, 606 नशीली गोलियां तथा 1,900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

इसके साथ ही पिछले 465 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 67,484 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 14 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित कर उपचार हेतु तैयार किया।

अन्य ख़बरें जानें-

Akali Dal-BJP alliance is opportunistic nexus to grab power & plunder Punjab

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *