गैंगस्टरों ते वार का 52वां दिन: पंजाब पुलिस ने 587 स्थानों पर की छापेमारी; युद्ध नशों विरुद्ध” 64 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 13 मार्च: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक “गैंगस्टरों ते वार” मुहिम के 52वें दिन आज पंजाब पुलिस…

punjab police

चंडीगढ़, 13 मार्च:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक “गैंगस्टरों ते वार” मुहिम के 52वें दिन आज पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने और मैप किए गए 587 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों पर वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

52वें दिन पुलिस टीमों ने 241 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 11 हथियार बरामद किए। इसके साथ ही इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 14,340 हो गई है।

इसके अलावा 103 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 102 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 3 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचना साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को 377वें दिन भी जारी रखते हुए आज 64 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 13 किलोग्राम हेरोइन, 2.6 किलोग्राम अफीम और 443 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए।
इसके साथ ही केवल 377 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 53,383 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 30 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार कराने के लिए भी प्रेरित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *