ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब पुलिस लगातार गैंगस्टरों पर अपना शिकंजा कस रही है। इसी के चलते गैंगस्टर या तो पुलिस की गोली के शिकार हो रहे है या फिर अपना आत्मसमपर्ण कर रहे है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। बटाला पुलिस को चक्मा देकर फरार हुए गैंगस्टर ने अपना आत्मसमर्पण कर दिया है।
मिली जानकारी अनुसार बटाला पुलिस को चक्मा देकर दो गैंगस्टर फरार हो गए थे जिनमें से एक गैंगस्टर ने पुलिस की गोली से डरते हुए अपना आत्मसमर्पण कर दिया है।
सूत्रों से पता चला है कि आत्मसमपर्ण करने वाले गैंगस्टर की पहचान गुरसेवक के नाम से हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन गैंगस्टरों पर चोरी लुटपाट करने के साथ साथ कई और घटनाओं को अंजाम देने के आरोप लगे हुए है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


