ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बरनाला के कस्बा भदौड़ में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच गोलियां चली जिस कारण मौके पर ही दो नौजवानों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दो पार्टियों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था
जिस कारण बहादुर सिंह नाम के व्यक्ति ने जगदीप सिंह पर अपने साथियों के साथ उस पर और उसके साथियों पर अंधाधुंध गोलियां चला दी जिस कारण मौके पर ही दो नौजवानों की मौत हो गई।
जबकि इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


