ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पराली की समस्या हर साल सरकार की समस्या का कारण बनी रहती है। पराली के जलाने के कारण लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कई तरह की बीमारियाँ और पराली के धुए के कारण कई बड़े सड़क हादसे भी हो जाते है।
हर साल सरकार पराली की समस्या को लेकर सरकार कई कदम उठाती है इसके बावजुद भी किसान पराली को जलाने से नहीं हटते। इस बीच खन्ना का ऐसा गांव सामने आया है जहां के किसानों ने पराली को ना जलाने की कसम खाई है। जी हां सूत्रों से पता चला है कि खन्ना के 8 गांव ऐसे है जिसके 1200 किसानों ने कसम खाई है वह पराली को नहीं जलाएंगे। बताया जा रहा है कि इन 8 गांव के अधिन करीब 16 हजार एकड़ जमीन आती है।
साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि किसानों ने ये फैसला इसलिए लिया क्योकि पराली के जलाने के कारण खन्ना का प्रदूषण स्तर दिल्ली और हरियाणा से भी आगे निकल चुका है जिस कारण किसानों ने ये फैसला लिया है। पराली के जलाने के कारण हवा में काफी जहर घुल चुका है जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


