#Update: गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को टांग में लगी दो गोलिया पीजीआई में भर्ती

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दहशत का नाम बन चुके दिलप्रीत बाबा को आखिरकार शिकंजे में कर लिया गया है। बता दें कि क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दहशत का नाम बन चुके दिलप्रीत बाबा को आखिरकार शिकंजे में कर लिया गया है। बता दें कि क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ के सेक्टर 43 से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा और क्राइम ब्रांच के बीच गोलीबारी हुई थी जिस कारण दिलप्रीत की टांग पर गोली लग गई।

gangster dilpreet

कहा जा रहा है कि इस गोली लगने के कारण दिलप्रीत गंभीर घायल हो गया है और उसको पीजीआई में भर्ती करवा दिया गया है। फिलहाल अस्पताल में दिलप्रीत का इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि दिलप्रीत बाबा स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार था।

gangster dilpreet

जब उसने भागने की कोशिश की तो उसको पैर पर गोलिया लग गई और वो जख्मी हो गया। गौरतलब है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने सिंगर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला किया था जिसका कबूलनामा दिलप्रीत ने सोशल मीडिया पर किया था। इसके बाद सिंगर गिप्पी ग्रेवाल से भी फिरौती की मांग की थी। इसके इलावा कई व्यपारियों से भी दिलप्रीत ने फिरौती की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *