ठेका लूटने के इरादे से आए बदमाश वापस भागे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कोसली में बदमाश बिल्कुल बेखौफ हो गए है। जब चाहे बदमाश कहीं पर भी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कोसली में बदमाश बिल्कुल बेखौफ हो गए है। जब चाहे बदमाश कहीं पर भी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते है। ताजा मामले में कोसली के खुशपुरा गांव में एक शराब के ठेके पर कार सवार तीन बदमाश फायरिंग कर वहां से फरार हो गए। खुशपुरा गांव में शराब ठेकेदार बबली अपने ठेके पर सो रहा था, जबकि सेल्समैन राम सिंह काउंटर पर खड़ा था।

WINE SHOP

उसी दौरान कार सवार 3 बदमाशों ने वहां आकर पिस्तौल दिखाते हुए रामसिंह को से गल्ले में रखे पैसे देने की मांग की। राम सिंह के मना करने पर बदमाशों ने फायर कर दिया। इस पर ठेकेदार बबली ने बहादुरी दिखाते हुए उनका विरोध किया तो बदमाश फायर करते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *