ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद के गांव सीही में उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने महाकवि सूरदास पार्क के नवीनकरण का शिलान्यास किया। इस दौरान उद्योग मंत्री ने कहा कि विकास के किसी भी काम में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी।
पार्षदों की ओर से अधिकारियों पर फाइलों को रोके जाने का आरोप लगाने पर विपुल गोयल ने कहा कि फाइलों को रोके जाने के मामले को लेकर वो सीएम मनोहर लाल से बात करेंगे। गौरतलब है कि सूरदास पार्क के नवीनीकरण पर करीब एक करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इस दौरान विपुल गोयल ने कहा कि ये एक ऐतिहासिक पार्क है, जिसके सौंदर्यकरण को लेकर पिछले काफी समय से मांग उठ रही थी।

