ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहन बेटी की ओर अंगुली उठाने वाली की अंगुली काटने का बयान देने वाले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के राज में अब सड़क पर भी बेटियों से रेप होने लगा है। बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, आपरेशन दुर्गा और दुर्गा वाहिनी फोर्स बनाने के बाद भी हरियाणा में बेटियों से रेप की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला यमुनानगर में सामने आया है। यमुनानगर की सड़कों पर रात के अंधेरे में एक चलती कार में दो दरिंदे नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देते रहे और एक क्लीक पर मदद के लिए पहुंचने वाली दुर्गा वाहिनी को इसकी भनक भी नहीं लगी या यूं कहें की रात के कारण दुर्गा वाहिनी की रक्षक आराम से सोती रही!
यमुनानगर की रहने वाली एक नाबालिग ने बताया कि दो लड़कों ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। उसने रुटीन में उनकी रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया। इसके बाद रिक्वेस्ट भेजने वाले प्रवीण उर्फ पिन्नू नाम के युवक ने उसके साथ चेटिंग शुरू कर दी। बीती 25 जुलाई को प्रवीण ने उससे मिलने की इच्छा जाहिर की। पीड़िता की माने तो पहले उसने इसे नजर अंदाज कर दिया। इसके बाद 26 जुलाई को प्रवीण ने फिर से उसे मिलने के लिए दबाव बनाया। इस पर वो उसकी बातों में आकर उससे मिलने के लिए चली गई।
नाबालिग ने बताया कि जब वो प्रवीण के पास पहुंची तो प्रवीण ने कुछ समझ पाने से पहले ही उसे अपनी कार में खींच लिया। कार में पहले से ही मौजूद प्रवीण के एक और दोस्त ने वहां से कार भगा ली। इसके बाद दोनों ने चलती कार में बारी-बारी उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पिस्तोल के दम पर उसके साथ ओरल सेक्स भी किया। वारदात के बाद दरिंदों ने उसे बीच राह उतार कर किसी को बताने पर उसके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। हादसे से पीड़िता 5 दिनों तक स्तब्ध रही, लेकिन जब परिवार वालों ने हमदर्दी से पूछा तो वह छुपा नहीं पाई औऱ सारा दर्द फूट पड़ा।
डिप्टी एसपी रणधीर सिंह ने दावा किया कि पीड़िता की शिकायत पर प्रवीण उर्फ पिन्नू और उसके एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यहां हैरानी इस बात की होती है कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करने और अभियान चलाने वाली हरियाणा की बीजेपी सरकार के राज में लड़कियों की सुरक्षा का ये आलम है। इसके बाद भी खट्टर सरकार अपने राज में बेटियों की सुरक्षा का दावा करती है। खैर देखने वाली बात ये होगी कि इस मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी कब तक हो पाएगी और कब पीड़िता को इंसाफ मिल पाएगा ?
चलती कार में होता रहा नाबालिग का गैंगरेप, सोती रही दुर्गा वाहिनी!
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहन बेटी की ओर अंगुली उठाने वाली की अंगुली काटने का बयान देने वाले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के राज…
