पर्यावरण मंत्री के हलके में विकास की सच्चाई, कीचड़, पानी, गंदगी से परेशान हैं लोग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विकास, प्रदेश विकास की फहरिस्त में सबसे अव्वल, दुनिया को निवेश के लिए अपनी सरज़मीं पर न्योता देता हरियाणा |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विकास, प्रदेश विकास की फहरिस्त में सबसे अव्वल, दुनिया को निवेश के लिए अपनी सरज़मीं पर न्योता देता हरियाणा | इसी निवेश को लेकर विश्व बैंक की लिस्ट में हरियाणा को तीसरा दर्जा है | जब से मनोहर सरकार सत्ता में बैठी है हरियाणा में विकास की सूरत बदल गई है और इसी बदल सूरत की सच्चाई देखने जा पहुंचा लिविंग इंडिया न्यूज़ | लेकिन बदलते हरियाणा की जो तस्वीर कैमरे पर कैद हुई | उसके बाद शब्द एक ही कहने को मिला | विकास का नरक, ये हम नहीं कह रहे, विकास का नरक, सरकार के विकास प्रदेश को बता रहे हैं खुद हरियाणावासी |

अजरौंदा, आज भी रौंदा और कल भी रौंदा, कहने को ज़िंदगी एक तरह से नरक सी हो गई है’ ये चंद शब्द बताते हैं कि हरियाणा के पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल के विधानसभा क्षेत्र में लोग किस कदर परेशान है | सरकार विकास की बंसी बजा रही है | तरक्की के खुले दरवाजों का हवाला देखर चिंतन, मंथन, महोत्सव, सब कुछ कर रही है | लेकिन प्रदेश के मंत्री के हलके में विकास का पैमाना क्या है |

बात अजरौंदा तक ही सीमित नहीं है | पूरा फरीदाबाद पिछले दिनों सड़कों पर फैले पानी की तस्वीरें सामने आई थी | लेकिन उसके बाद जो अब हाल सामने आए हैं वो हैरान करने वाले हैं | दूसरा इलाका कृष्णा कॉलोनी हाल यहां भी बेहाल है | लोग गंदगी को लेकर परेशान है | बरसाती पानी से लोगों की ज़िंदगी दुभर हो चुकी है | लेकिन मनोहर राज में, विपुल गोयल के सूबे में बस राम राज ही है |

 अजरौंदा, कृष्णा कॉलोनी, लेकिन इनसे कई आगे है | गोच्छी, जो गंदगी के मुहाने पर बसा है | सुअर इसी गंदगी को अपना आसियाना बनाकर बसे हुए हैं | लोगों में बीमारियों का खौफ़ है | गाय गौशालाओं में नहीं कूड़े के ढ़ेर पर टहल रही है | कुछ ऐसी ही औछी राजनीति है कि समझ नहीं आता विकास में गड्ढा है या गड्ढे में विकास | लेकिन जो भी हो सियासतदानों ने विकास 2019 के लिए भी बचाकर रख लिया है |

Watch Video

https://youtu.be/FWF1gdkpFTs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *