आज भी जिंदा है गैंगस्टर विक्की गौंडर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 26 जनवरी 2018 राजस्थान वो जगह जहां पर पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथी प्रेमा लाहौरिया को पुलिस ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 26 जनवरी 2018 राजस्थान वो जगह जहां पर पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथी प्रेमा लाहौरिया को पुलिस ने मौत के घाट उतार दिया था। बता दें कि विक्की गौंडर ने पंजाब में आतंक फैला रखा था जिस कारण पुलिस उसको काफी समय से ढुंढ रही थी। जिस कारण राजस्थान में उसको मौत के घाट उतार दिया। पर नाभा जेल  ब्रेक कांड का मास्टर माइंड और पंजाब के मशहूर गैंगस्टरों में शामिल विक्की गौंडर आज भी  जिंदा है जी हां ये कहना गलत नहीं होगा।

vicky gounder

 

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर विक्की गौंडर को एनकाउंटर के दौरान मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद पुलिस को चारों तरफ से तारीफ मिल रही थी। यहां तक की सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई पर खुशी जाहिर कर उनको बधाई दी थी। पुलिस ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर पंजाब के अंडरवर्ल्ड की कमर तोड़ने का काम किया था। पर पंजाब का मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर आज भी जिंदा है। जी हां बता दें कि गैंगस्टर विक्की गौंडर का फेसबुक पेज आज भी अपडेट हो रहा है।

इतना ही नहीं गैंगस्ट के पेज पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के साथ साथ ओसामा बिन लादेन तक की तस्वीरें पाई गई है। विक्की गौंडर सरावा बोलदा पेज आज भी अपडेट हो रहा है।

Vicky Gounder Sarawan Bodla

 

जिस पर सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर पेज को अपडेट कौन कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने आशंका जताई है कि जो भी इस पेज को फोलो कर रहे है वहीं इस पेज को अपडेट भी कर रहे हो सकते है। साथ ही पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और एक गैंगस्टर के पेज को जो भी अपडेट कर रहे है उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Vicky Gounder Sarawan Bodla

गौरतलब है कि विक्की गौंडर सरावा बोलदा के पेज कर गैंगस्टर गुरजोत गोरचा की कई तस्वीरें डाल कर उसको श्रद्धांजलि दी गई। इतना ही नहीं गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की गिरफ्तारी के बाद भी इस पेज पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की भी तस्वीरें पाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *