ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में गैंगस्टरों की दहशत इस कद्र है कि आए दिन गैंगस्टर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं | तो वहीं पुलिस भी उनको पकड़ने के लिए सक्रिय है | अप्रैल में सिंगर परमीश वर्मा पर गैंगस्टरों ने हमला किया था | जिसकी जिम्मेदारी दिलप्रीत बाबा ने ली थी | वो भी फेसबुक के जरिए इस बात ने ये साबित कर दिया था कि गैंगस्टरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है | वहीं इस हमले के बाद पुलिस भी ज्यादा तेजी से कार्रवाई करने में जुट गई थी और उसका हल ये हुआ कि दिलप्रीत बाबा पकड़ा गया | वहीं अब पुलिस ने बटाला में एक गैंग के सदस्यों को पकड़ा जिसकी जानकारी पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में दी |
पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की और उसमें इस बात का भी खुलासा हुआ कि इस वक्त पंजाब में गैंगस्टरों की 8 गैंग सक्रिय हैं | जो कई वारदातों को अंजाम देते हैं | इतना ही नहीं वो उनका आपस में भी गैंगवार चलता है | इसके साथ ही ये भी खुलासा हुआ कि इन गैंगस्टरों का नेटवर्क अन्य राज्यों में भी फैला हुआ है |
Watch Video
https://youtu.be/HbelVYlUEj0
