ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बरनाला के गांव मौड नाभा के रहने वाले एक युवक की सरहिंद कनाल बठिंडा नहर में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह अपने दोस्तों के साथ सरहिंद कनाल में नहाने के लिए गए थे।
इस दौरान हरप्रीत सिंह की नहर में डूब गया, जिसका शव गोताखोरों द्वारा बुधवार को निकाला गया। बरनाला के थाना शैहणा के सहायक थानेदार अवतार सिंह ने कहा कि शव को बरामद करके पोस्टमार्टम करवाने उपरांत उसके परिजनों को सौंप दिया।

