ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के सीएम अरविद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों मीटिंग बुलाई है। वहीं दूसरी तरफ आज सुखपाल खैरा की बठिंडा में कन्वेशन रखी हुई है। सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल ने ये मीटिंग सुखपाल खैरा की कन्वेशन को असफल बनाने के लिए रखी गई है। गौरतलब है कि हाईकमान इससे पहले भी दो मीटिंग कर चुके थे और अब ये तीसरी मीटिंग है।
जो सुखपाल खैरा के कन्वेशन के दौरान ही है। आज हो रही कन्वेशन में सुखपाल खैरा ने सभी विधायकों क बुलाया है यहां तक की केजरीवाल और सिसोदिया को भी इस कन्वेशन में बुलाया है।
सूत्रों का ये भी कहना है कि केजरीवाल अपनी रखी हुई मीटिंग में सभी विधायकों को बुलाना चाहते है। वहीं दूसरी तरफ सुखपाल खैरा के साथ भी पंजाब के 13 विधायकों ने साथ देने का दावा किया है।


