ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में सालों से बंद पड़े छात्र संघ के चुनाव अब जल्द ही कराए जाएंगे। सीएम मनोहर लाल ने सूबे के डीसी और एसपी की मीटिंग में इसके संकेत दिए। इसके साथ ही सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों से चुनाव के लिए तैयारी पूरी रखने के भी निर्देश दिए। वहीं. सीएम की इस घोषणा के बाद भी इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने 5 अगस्त तक सीएम से चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग की। इतना ही नहीं दिग्विजय ने चुनाव की तारीख घोषित न करने पर 5 अगस्त से छात्र आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी है।
https://www.youtube.com/watch?v=-e9CJTqlPYE&feature=youtu.be
हरियाणा में 1996 से बंद छात्र संघ चुनाव को राज्य सरकार ने हरी झंडी दे दी है। छात्र संघ के चुनाव इसी साल सितंबर महीने के अंत में या फिर अक्तूबर माह की शुरूआत में कराए जाएंगे। सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश के एसपी और डीसी के साथ मीटिंग में ये जानकारी दी। बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में छात्र संघ के चुनाव दोबारा शुरू कराने का वादा किया था। अब सीएम मनोहर ने छात्र संघ चुनाव कराए जाने को हरी झंडी देकर जहां एक तरह से अपने चुनावी वादे को पूरा किया। वहीं, चुनाव की तारीख घोषित न किए जाने के कारण वो एक बार फिर से विपक्ष के निशाने पर आ गई है।
