ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोगों को स्वस्थ रखने के मकसद से शुरू किए गए राहगीरी कार्यक्रम में रविवार को लोगों ने संडे इज फन डे मनाया। रेवाड़ी और हिसार में प्रशासन की ओर से राहगीरी को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/297659684133233/
रेवाड़ी में पायलट चौक पर आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अनेक गतिविधिया भी आयोजित की गयी। सुबह के समय बारिश होने के बाद भी खुशनुमा माहौल में कार्यक्रम शुरू किया गया। लोगों ने डीजे की धुन पर नाच गाकर मस्ती के साथ राहगीरी कार्यक्रम का आनंद उठाया।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/297663434132858/
मौके पर एसपी राजेश दुग्गल ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को तनाव मुक्त कर खुशनुमा माहौल देना है। राहगीरी कार्यक्रम में अनेक संस्थाओ और स्कूल के छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/297665464132655/
हिसार के महावीर स्टेडियम के पास राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया इस दौरान ने खेलों कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्डे का लुत्फ उठाया। इसी दौरान हरियाणवी कलाकारों द्वारा हरियाणा गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। राहगिरी के दौरान लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने का संदेश भी दिया। इस मौके पर डीएसपी जयपाल समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/297667524132449/
इसी दौरान हरियाणवी कलाकारों द्वारा हरियाणा गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। राहगीरी के दौरान लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने का संदेश भी दिया। हिसार के एसडीएम परमजीत चहल ने बताया कि राहगीरी लोगों को पंसद आ रही है, जिस कारण लोग इसमें लगातार भाग ले रहे है।
