ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला के मोरनी गैंगरेप मामले में फजीहत होने के बाद अब हरियाणा पुलिस इसे लेकर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। पुलिस ने मामले में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी साहब सिंह को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका नामंजूर कर उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं, पीड़िता के पति को 50 रुपये का एक नोट मिला है, जिस पर एक पुलिस कर्मचारी का मोबाइल नंबर लिखा हुआ है।
आरोप है कि पुलिस कर्मचारी ने रेप के बाद नोट पर पीड़िता को अपना नंबर लिखकर दिया था। मामले में शामिल तीनों आरोपी पुलिस कर्मचारी डेराबस्सी के बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के पति के पास से 50 रुपये का नोट लेकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, इंडियन नेशनल लोकदल ने पंचकूला गैंगरेप को लेकर सरकार को घेरा है।
इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रे ने कहा कि हरियाणा में बलात्कार की घटनाएं रुक नहीं रही है। उनकी माने तो विधानसभा में सीएम ने खुद हरियाणा में महिला अपराध में बढ़ोतरी होने के बात स्वीकार की थी। उन्होंने मोरनी गैंगरेप मामले में सीएम से इस्तीफा देने की है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले सामने आए मोरनी गैंगरेप मामले में जहां हरियाणा पुलिस ने पहले मामला दर्ज करने से ही इंकार कर दिया था। वहीं, बाद में मामला सुर्खियों में आने पर हरियाणा पुलिस ने फजीहत से बचने के लिए आनन-फानन में मामल दर्जकर चंडीगढ़ पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अपनी हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू की थी।



