ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान गुहला की खरोदी रोड पर बनाए जा रहे नालों के निर्माण में खामिया होने की शिकायत पर मामले की जांच की गई। कष्ट निवारण समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की ओर से दिए गए आदेश के बाद गुहला निगरानी समिति के अध्यक्ष रवि तारावाली ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को साथ लेक मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शुरूआती जांच में ही भारी खामिया पाई गई। जांच की शुरूआत में अधिकारी निगरानी समिति के अध्यक्ष को उलझाने में लगे रहे, लेकिन समिति के अध्यक्ष ने उनकी सभी मांगों को अनदेखी कर दिया।
इसके बाद पूरे नाले की जांच की गई, जिसमें भारी खामियां पाई गई। एक्सईएन राजकुमार ने बताया कि नाले के निर्माण में भारी खामियां है। इन्हें ठीक होने के बाद ही ठेकेदार की पेमेंट की जाएगी। निगरानी समिति के अध्यक्ष रवि तारा वाली ने बताया कि कैथल में कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष अनिल विज ने इस बारे में आदेश दिए थे। उनके आदेश पर ही ये कार्रवाई की गई है। इस बारे में जल्द ही अनिल विज को जानकारी देकर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

