ऑनलाइन डेस्क/लिविगं इंडिया न्यूज: भारतीय बैंकों के 13 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार हुए विजय माल्या की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं, पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने भगोड़े विजय माल्या की संपत्ति को कुर्क करने का फैसला सुनाया है।
बतादें मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून यानी पीएमएलए की विशेष अदालत ने SBI और कई अन्य बैंकों को विजय माल्या की जब्त संपत्ति को बेचकर कर्ज वसूली करने की इजाजत दी है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि, संपत्ति को कुर्क 18 जनवरी तक नहीं किया जाएगा। बता दें फिलहाल माल्या लोन ना चुकानें, बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ब्रिटेन में मुकदमे का सामना कर रहा है।

