बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए दर-दर भटक रही है ये मां, लेकिन नहीं हो रही सुनवाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी पुलिस और न्याय के लिए दर -दर भटक रही एक बुजुर्ग महिला दोनों आमने सामने हैं। पुलिस जहां महिला के बेटे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी पुलिस और न्याय के लिए दर -दर भटक रही एक बुजुर्ग महिला दोनों आमने सामने हैं। पुलिस जहां महिला के बेटे की मौत की वजह सड़क हादसे को मान रही है, तो वहीं बुजुर्ग महिला का कहना है कि, उसके बेटे की हत्या की गई है।

अब महिला अपने बेटे को इंसाफ दिलवाने के लिए कोसली थाने से लेकर डीएसपी दफ्तर तक अपनी चप्पलों को घिसा चुकी है, लेकिन न्याय के नाम पर उसे सिर्फ आश्वासन ही मिला है। पीड़िता को शक है कि उसके बेटे की एक साजिश के तहत उसके दोस्तों ने हत्या की है, जो उसके बेटे को पार्टी देने के लिए कोसली ले गए थे। फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में उसकी जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *