फगवाड़ा, 28 सितंबर
पंजाब के फगवाड़ा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी यानि (LPU) मे हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। पुलिस और छात्रों के बीच बीते कल टकराव हुआ। जिसमें छात्रों ने पुलिस बल पर पत्थर और बोतलें फैंकी, तो पुलिस कार्रवाई करते हुए आंसू गैंस के गोले छोड़े।
10 दिन के लिए क्लास सस्पेंड
इन सब के बीच यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 10 दिनो के लिए सभी कक्षाएँ निलंबित कर दी है। जिसके बाद छात्र अपना सामान लेकर घर लौट रहे हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन सभी परीक्षाएँ भी स्थगित कर दी हैँ। कईं छात्रों को लेने उनके परिवार वाले यूनिवर्सिटी पहुंच रहे हैं।
कैसे शुरू हुआ यूनिवर्सिटी में हंगामा?
यह पूरा हंगामा शनिवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुए मैसेज से शुरू हुआ। जिसमें दावा किया गया कि यूनिवर्सिटी के एक छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप किया गया। मैसेज के वायरल होने के बाद छात्र सड़कों पर उतर आए और कैंपस में तोड़फोड़ कर एक हिस्से में आग लगा दी।रविवार छात्रों ने दिल्ली-अमृतसर NH पर धरना देकर ट्रैफिक जाम किया जो रात 12 बजे जाकर खुला। हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप्प रहा।
जांच के लिए SIT गठित
इस पूरे मामले में जांच के लिए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। DIG नवीन सिंगला Z ने बताया कि जांच के लिए SIT का गठन किया गया है, जिसमें यूनिवर्सिटी के 5 छात्र भी शामिल हैं।छात्रों की मांग है कि यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल आकर उनसे मिलें।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रेप की आरोपों को बेबुनियाद बताया हैं।फिलहाल कैंपस के हालात काबू में है औऱ पुलिस की जांच जारी है।
अन्य खबरें जानें-



