दिल्ली, 28 सितंबर
देशभर में तीन दिवसीय होने जा रही देशव्यापी बैंक हड़ताल देर रात यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस(UFBU) द्वारा स्थगित कर दी गई है।इस ऐलान के बाद आज देश भर के निजी और सरकारी बैंक खुले रहेंगे और कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा।जिससे बैंक ग्राहकों ने राहत की सांस ली।
यह फैंसला देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और UFBU के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया।इस बैठक में बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर चर्ची की गई। जिसके बाद बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल टालने का निर्णय लिया।
बता दें कि अगर यह ह़ड़ताल होती तो 28, 29 और 30 सितंबर को देशभर के बैंकों की सेवाएँ पूरी तरह से ठप्प होती, जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता।
बैठक में किन मुद्दों पर बनी सहमति?
मीटिंग के बाद UFBU ने एक सर्कुलर जारी किया और हड़ताल टालने की जानकारी दी।इसमें बैंक कर्मचारियों की सबस बड़ी मांग यह थी कि महीने के सभी शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहे यानि कि 5 डे वर्किंग। इस मुद्दे पर चर्चा को लेकर UFBU और IBA मिलकर उच्चस्तरीय कमेटी बनाएगी और ऐसा समाधान खोजेगी जो ग्राहकों औऱ बैंक कर्मचारियों दोनों के हित में हो।
PLI स्कीम को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। बैठक में स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI के मुद्दे को लेकर UFBU और IBA के साथ इस स्कीम में बदलाव को लेकर चर्चा शुरू हो सकती है।
UFBU और IBA दोनों पक्ष 8 मार्च, 2024 की बातचीत के मिनट्स में शामिल अन्य लंबित मुद्दों पर भी जल्द चर्चा करेंगे और उन्हें सुलझाने की कोशिश करेंगे।
UFBU ने कहा कि IBA से मिले आश्वासन के बाद ही हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है।



