Tamil Nadu Government Floor Test: तमिलनाडु में टीवीके की विजय सरकार के आज फ्लोर टेस्ट, एआईएडीएमके में फूट, जानिए नए सीएम के सामने कितनी मुशकिलें?

Tamil Nadu Government Floor Test: तमिलनाडु की में बनी टीवीके की विजय सरकार के आज फ्लोर टेस्ट होगा। इसी बीच मंगलवार को विरोधी पार्टी एआईएडीएमके…

Tamil Nadu Government Floor Test: तमिलनाडु में टीवीके की विजय सरकार के आज फ्लोर टेस्ट, एआईएडीएमके में फूट, जानिए नए सीएम के सामने कितनी मुशकिलें?

Tamil Nadu Government Floor Test:

तमिलनाडु की में बनी टीवीके की विजय सरकार के आज फ्लोर टेस्ट होगा। इसी बीच मंगलवार को विरोधी पार्टी एआईएडीएमके दो हिस्सों में टूट गई। आईएडीएमके के बागी गुट के नेता सीवी षणमुगम ने मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कडग़म (टीवीके) को समर्थन देने का आधिकारिक ऐलान कर दिया। कहा जा रहा है कि उनके साथ 30 विधायकों ने भी विजय को समर्थन देना स्वीकार किया है। तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार यानी आज को टीवीके सरकार का फ्लोर टेस्ट है।

आकंड़ो का खेल

234 सदस्यों की विधानसभा में टीवीके के पास 108 विधायक हैं। विजय दो सीटों से चुनाव जीते हैं और एक टीवीके विधायक को वोटिंग से रोक दिया गया है। ऐसे में टीवीके को कांग्रेस, लेफ्ट आादि सहयोगियों के 13 विधायकों को मिलाकर 119 विधायकों का समर्थन है। अगर एआईएडीएमके के 30 विधायक टीवीके सरकार को समर्थन देते हैं, तो गठबंधन में कुल विधायकों की संख्या 149 हो जाएगी।

एआईएडीएमके में फूट

मंगलवार सुबह षणमुगम ने बयान दिया कि हम जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। यह जनादेश टीवीके के लिए नहीं, विजय के लिए है। इसलिए हम टीवीके सरकार को अपना समर्थन देते हैं। अगर हम डीएमके के साथ गठबंधन करते तो एआईएडीएमके का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता। षणमुगम ने यह भी कहा कि मेरी एआईएडीएमके तोडऩे की कोई मंशा नहीं है। एडप्पादी पलानीसामी ही हमारे नेता हैं। 2026 के विधानसभा चुनाव में एआईएडीएमके केवल 47 सीटें ही जीत पाई। एआईएडीएमके में अब केवल पलानीसामी गुट रह गया है। इसमें 17 नेता हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 13-May-2026

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *