ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने चड्ढा शुगर मिल को 5 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया गया है।
बता दें कि ये जुर्माना पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने पंजाब की दरिया को प्रदूषित करने के जुर्म में लगाया गया है। साथ ही दरिया को प्रदुषित करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए है।
गौरतलब है कि इतिहास में पहली बार इतना बढ़ा जुर्माना लगा है। बता दें कि चड्ढा शुगर मिल से निकला कैमिकल ब्यास दरिया में चला गया जिस कारण लाखों की तादाद में मछलियों की मौत हो गई थी।
जहरीला पानी पंजाब में दिनों दिन फैलता जा रहा है। जिस कारण पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।



