पंजाब रोडवेज की सवारी अब पड़ेगी भारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पेट्रोल डीजल की बढ रही कीमतो के कारण PRTC ने बस का किराया बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार को एक पत्र लिखा है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पेट्रोल डीजल की बढ रही कीमतो के कारण PRTC ने बस का किराया बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार को एक पत्र लिखा है। जानकारी अनुसार पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने पंजाब सरकार को पत्र के जरिए कहा है कि बस का किराया 6 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाने के लिए कहा है।

prtc

साथ ही उन्होने ये भी कहा कि PRTC बस रोजाना 80 हजार लीटर डीजल का प्रयोग करता है और पिछले 6 महीने में डीजल की कीमत में 6 रूपए प्रति लीटर बढ़ावा भी हुआ है जिस कारण PRTC को करीब 4 लाख 80 हजार रूपए तक का घाटा सहना करना पड़ रहा है।

prtc

गौरतलब है कि पंजाब की जनता पहले से ही पेट्रोल डीजल की महंगाई का सामना कर रही है और अब बसों का किराया बढ़ जाने से दिनचर्या पर काफी प्रभाव पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *