ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब की कांग्रेस सरकार के कुछ विधायक आए दिन अपने कारनामो के कारण सुर्खियों में बने रहते है चाहे किसानों की जमीनों पर नाजायज कब्जे का मामला हो यां फिर रेत की कालाबजारी हो। ऐसा ही एक ओर ताजा मामला फिरोजपुर से सामना आया है। जीरा के कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने शराब के ठेके जबरन बन्द करवा दिए। इतना ही नहीं उस पर शराब के ठेकेदारो को धमकाने के भी आरोप लगे हैं। फिरोज़पुर के कस्बा जीरा में कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा और शराब ठेकेदार आ मने सामने हो गए। कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा की धक्केशाही पर शराब के ठेकेदारों ने कहा जीरा हल्का में कच्ची शराब का कारोबार कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा की छत्र छाया में चल रहा है।
साथ ही उन्होने ये भी बताया कि कुछ दिन पहले विधायक के रिश्तेदार से 18 बोतल नाजायज शराब पकड़ी थी जिसकी रंजिश के चलते जीरा हल्के के सभी ठेकों पर जाकर बिना एक्सिज के अधिकारीयों के जबरन शराब ठेके को सील करवा दिया हैं और नाजायज तौर पर तंग परेशान किया गया।
जिससे सभी ठेकेदार दुखी हो कर सभी ठेकों को ताला लगा कर चाबी आबकारी विभाग के एटीसी को सौप दी। ठेकेदारों का ये भी कहना है कि ठेके बंद करने से एक दिन में 15 से 20 लाख रूपए का घाटा होगा। वहीं दूसरी तरफ आबकारी विभाग कांग्रेसी विधायक से डर के चलते चुप्पी तान कर बैठे हुए है। .
