सिख पुलिसवाले ने बचाई भड़की हुई भीड़ से मुस्लमान युवक की जान !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उत्तराखंड के जिला नैनीताल से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक सिख पुलिसवाले ने एक मुस्लमान लड़के को गुस्साई भीड़…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उत्तराखंड के जिला नैनीताल से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक सिख पुलिसवाले ने एक मुस्लमान लड़के को गुस्साई भीड़ से बचाया। जानकारी अनुसार एक मंदिर में एक युवक और युवती  मिलने के लिए आए थे।

sikh police officer

जब वहां पर मौजूद लोगों ने उनसे पुछताछ की तो पता चला की लड़का मुस्लमान है और लड़की हिंदू । तो इस बात को जानने के बाद वहां पर मौजूद लोगो ने युवक को मारना शुरू कर दिया।

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1113057025541456/

 

यहां तक युवती के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। इसी बीच एक पुलिस वाले ने युवक की जान बचाई। उत्तराखंड पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात गगनदीप ने भीड़ के लोगों से अकेले लड़ कर उस युवक की जान बचाई।

sikh police officer

जिसके बाद लोगों की भीड़ पुलिसवाले पर भी भड़क गई और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगी। पर फिर भी इस सिख पुलिस अधिकारी ने युवक को बचा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *