ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि सरेआम गुंडागर्दी करने से वे पीछे नहीं हटते और बड़ी- बड़ी वारदातों को आसानी से दिन-दहाड़े अंजाम देते हैं। अब ताजा मामला फरीदाबाद से सामने आया है, जहां एक कार सवार शख्स को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।
मृतक की पहचान दिल्ली के राजोकरी निवासी के रूप में हुई है, जो फरीदाबाद में अपने फार्म पर जाने की बात कह कर घर से निकला था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और अज्ञातों की तलाश भी शुरू कर दी है।

