जन आशीर्वाद यात्रा: पलवल को 28 करोड़ 22 लाख रुपये की परियोजनाओं की मनोहर सौगात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा पलवल पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पलवल में 28 करोड़ 22…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा पलवल पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पलवल में 28 करोड़ 22 लाख रूपए की लागत से 6 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

इन परियोजनाओं में हथीन में 4 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से न्यू पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस और हसनपुर में 2 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत से सब तहसील बिल्डिंग, हसनपुर में 4 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से बनने वाला न्यू बस स्टैंड, होडल में 10 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत से 50 बैड अस्पताल और होडल में 5 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से बने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस और पलवल कुशलीपुर के निकट देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल सामुदायिक भवन शामिल है।

इस दौरान सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने 2014 में भाजपा को प्रद्रेश की बागडोर सौंपी थी, जिसके चलते भाजपा ने पांच साल जनता की दिन- रात सेवा की।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कई विकास कार्य किए औऱ लोगों के जीवन को कैसे सुलभ बनाया जाए, इसके लिए योजनाएं बनाई गई। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया गया।

सीएम ने कहा कि ई- गवर्नेंस के माध्यम से अगर किसी को लाईसेंस बनवाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेना है तो एक ही छत के नीचे लोगों को सुविधाऐं प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सीएम विंडो की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि शासन का कार्य लोगों की सेवा करना है। पिछली सरकारों ने सीएलयू और जमीन अधिग्रहण के नाम पर लोगों को लूटने का काम किया। पिछली सरकारों में आए दिन नया घोटाला सामने आता था और धीरे- धीरे ऐसे नेताओं की बेनामी संपत्ति निकलकर सामने आ रही है।

सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता सीबीआई के घेरे में आ गए है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि पांच सालों तक भाजपा सरकार ने लोगों को लुटने से बचाया है। इसलिए आने वाले पांच साल भी बचाने के लिए आर्शीवाद लेने के लिए लोगों के बीच में जन आर्शीवाद यात्रा निकाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *