ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नशें के दलदल में युवा ही नहीं बल्कि, बुजुर्ग भी धंसते जा रहे है। इसका उदाहरण उस समय सामने आया जब एक 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पुलिस ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया। दिल्ली में पुलिस ने महिला ड्रग्स तस्कर राजरानी टोपली को उस समय अरेस्ट किया जब वह 16 ग्राम हीरोइन बेचने जा रही थीं।

हैरानी की बात है कि, 88 वर्षीय राजरानी टोपली तब से नशा तस्करी कर रही हैं, जब वह सिर्फ 25 साल की थीं। यानी बीते 63 सालों से इस काले कारोबार में संलिप्त थी। बुधवार को पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में राजरानी को पश्चिमी दिल्ली से 10वीं बार अरेस्ट किया। टोपली को दिल्ली की सबसे बुजुर्ग ड्रग डीलर कहा जा सकता है। टोपली बिना सहारे के नहीं चल पाती हैं।

