ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर के गांव भोमा में शॉट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है । एक घर में अचानक शॉट सर्किट से आग लग गई । गांव के लोगों को जब आग लगने की खबर मिली तो वह उनकी मदद करने के लिए आए । लेकिन इस दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया जिससे आग बुझा रहे 8 युवक झुलस गए जिनमें से 4 युदकों की की हालत गम्भीर बनी हुई है जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।
आपकों बता दें कि आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया । घर की मालकिन ने बताया के स्कूलो में छुट्टीआ होने की वजह से वह लोग अपने मायके गयी हुई थी और उनको सुबह खबर मिली के उनके घर में आग लग गई है जब उन्होंने आकर देखा तो घर और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया उनका कहना था के घर की हालत देख कर लगता है जैसे किसी ने जानबूझकर आग लगाई हो वही गांव के लोगो का।कहना था सुबह ढाई बजे के करीब पता चला के घर में आग लगी है और आस पड़ोस के लोग आग बुझाने में लग गये लेकिन तभी घर में।रखे सिलेंडर में धमाका हो गया और उस धमाके में गांव के आठ नौजवान गम्भीर ज़ख़्मी हो गए जिनको इलाज़ के लिए अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है ।
गांव भोमा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
आग का पता लगते ही गांव वाले बचाव के लिए पहुंचे
बचाव के दौरान गैस सिलेंडर फटने से 8 युवक झुलसे
4 की हालत गम्भीर ,घर समेत घर का सारा सामान जला
Watch Video
https://youtu.be/s6BUXQzqgSA
