ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के सराभा नगर इलाके में एक ओवर स्पीड क्रेटा गाड़ी ने बेकाबू होने के बाद जहां कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया वहीं उसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल हुए व्यक्ति को लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आप CCTV में कैद तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि कार कैसे जबरदस्त तरीके से इस व्यक्ति को पीछे से टक्कर मारती है के वो सड़क पर घसीटता हुआ काफी दूर तक चला जाता है । आपको बता दें कि घटना के बाद कार चालक मौके से तुरंत फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी क्रेटा कार को अपने कब्ज़े में ले लिया है ।
ओवरस्पीड क्रेटा कार हुई बेकाबू
बेकाबू कार की चपेट में आईं कई गाड़ियां
कार की चपेट में आने से 1 व्यक्ति गंभीर घायल
घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया
Watch Video
https://youtu.be/TIBIHkAwSjw
