युवक ने 6 महीने निशानेबाजी सीख कर किया आढ़ती का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना की सब्जी मंडी में 28 जून को एक आढ़ती की गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले के आरोपी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना की सब्जी मंडी में 28 जून को एक आढ़ती की गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लेने का दावा किया है। पुलिस ने बताया है कि ये कत्ल किसी पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए छह महीने तक निशानबाजी की प्रेक्टिस की थी। बता दें कि आरोपी और मृतक के बेटे के साथ अच्छी दोस्ती थी।

Commission agent

दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिस कारण आढ़ती ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा लिया। जिसका बदला लेने के लिए उसने आढती का कत्ल कर दिया और ये कत्ल करने के लिए आरोपी ने छह महीने तक निशाना लगाने की प्रेक्टिस की थी।

criminal

पकड़े गए आरोपी के पास से 7.65 बोर पिस्तौल, 8 कारतूस और तीन खिलौने वाली पिस्तौल भी बरामद हुई है जिसके इस्तेमाल से वो निशाना लगाना सीख रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *