टेंट की दुकान में लगी आग ! कारणों का नहीं हो पाया खुलासा !

रोहतक, 25 अगस्त । शहर के गांधी कैंप (Gandhi Camp) क्षेत्र में एक टेंट की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी…

रोहतक, 25 अगस्त । शहर के गांधी कैंप (Gandhi Camp) क्षेत्र में एक टेंट की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा हुआ सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। आग की वजह से लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गांधी कैंप निवासी जगदीश दुआ ने बताया कि सुबह के समय उन्हें अपनी टेंट की दुकान (tent shop) से धुआं निकलता दिखाई दिया। इस पर उनके बेटे ने दुकान का शटर खोला तो अंदर आग (Fire) लगी हुई थी। तुरंत इस बारे में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जगदीश दुआ ने बताया कि दुकान में गद्दे, कुर्सियां रजाई व टेंट का सामान रखा हुआ था, जोकि पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। आग के कारण उनका लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

वहीं, आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड (fire brigade) अधिकारी रविंद्र दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत (effort) के बाद आग पर काबू पाया। रविंद्र ने बताया कि दुकान में रखा सारा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। हालांकि किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। शुरूआती जांच में आग लगने के कारणों का भी खुलासा (reveal) नहीं हो पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *