कैथल, 25 अगस्त । हरियाणा पुलिस (Haryana Police) की सिपाही भर्ती (constable recruitment) के पेपर लीक (paper leak) मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए पेपर लीक मामले के मुख्यारोपी (chief accused) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrested) करने का दावा किया है। पुलिस की ओर से अब तक मामले में कुल 28 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसपी लोकेंद्र सिंह (SP Lokendra Singh) ने बताया कि पेपर लीक मामले की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी (SIT) में सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार और सीआईए-2 ( CIA) प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर की टीम समेत कईं अन्य टीमें काम कर रही है। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को इंस्पेक्टर अमित कुमार की टीम द्वारा आरोपी राकेश निवासी महाकाली नगर गाडीगढ (Gaadigarh) जम्मू (Jammu), ऐजाज अमीन निवासी दुद गंगा कालोनी ओल्ड छानपुर श्रीनगर तथा जितेन्द्र निवासी गांव सिन्धरा तहसील भाला जिला डोडा जम्मु को गिरफतार किया गया। जिन्हे 2 दिन के राहदारी रिमांड पर कैथल लाया गया। उन्हें 22 अगस्त को पेश अदालत (Court) करके तीनो का व्यापक पूछताछ के लिए 10 दिन का पुलिस रिमाण्ड हासिल किया गया है ।
एसपी ने बताया कि एचएससी बोर्ड (hsc board) द्वारा हरियाणा पुलिस सिपाही परीक्षा का कांट्रेक्ट जम्मू की एक कंपनी को दे दिया गया था। जम्मू की उक्त कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम करने वाले राकेश ने 31 जुलाई को पेपर के डाटा को पेन ड्राइव (pen drive) में डाला हुआ था। उसी कंपनी में काम करने वाले आरोपी जितेन्द्र ने उस पेन ड्राइव को हासिल करके प्रश्न पत्र व आंसर-की (question paper and answer key) दो अगस्त को हार्ड कोपी करके अपने घर पर रख ली, जिसे उसने आगे 6 लाख रुपये मे मुजफ्फर को देना था, जिसके पैसे परीक्षा के बाद लेने थे। उसने 3 अगस्त को पेपर व आसंर-की हार्ड कापी मुजफ्फर अहमद खान निवासी गुल जिला रामबन जम्मू को दे दी, जिसे आगे ऐजाज अमीन ने 5 अगस्त को ही प्रश्न पत्र व की जम्मू एयरपोर्ट (Jammu Airport) पर अफजल निवासी हजरत बल श्रीनगर को दी जो सौदा 60 लाख मे तय हुआ। पैसे परीक्षा के बाद देने थे और 60 लाख में मुजफर व एजाज का बराबर का हिस्सा था। फिर अफजल की मुलाकात नजीर अहमद खांडे द्वारा आरोपी राजकुमार निवासी खाण्डा खेडी जिला हिसार से करवाई गई तथा आरोपी अफजल द्वारा एक करोड रुपये में पेपर व आंसर की दिनांक 5 अगस्त को ही दिल्ली एयरोपोर्ट (Delhi Airport) पर आरोपी राजकुमार को दी गई।
आरोपी राजकुमार द्वारा आरोपी अफजल को 5 लाख रुपये नकद दिये तथा बाकी रुपये दिनांक 9/10 अगस्त को देने बारे बात कही गई। फिर आरोपी राजकुमार ने पेपर व आंसर की अपने दोस्त वेदप्रकाश निवासी रिटोली जिला रोहतक को एक करोड रुपये में दी गई। आरोपी राजकुमार उपरोक्त ने अपने भाई कुलदीप के माध्यम से 6 अगस्त की शाम पेपर व आंसर की एक करोड रुपये में आरोपी नरेन्द्र निवासी माजरा प्यो जिला हिसार को दी गई तथा आरोपी नरेन्द्र ने 20 लाख रुपये वान्छित आरोपी कुलदीप को दिये व बाकी रुपये पेपर होने के बाद में देने बारे बात हुई। फिर आरोपी नरेन्द्र द्वारा आगे आंसर की अपने दोस्त नवीन निवासी माजरा प्यो व निहाल सिंह निवासी ढाणी खुशहाल जिला हिसार को आगे 10/10 लाख रुपये प्रत्येक कैन्डीडेट को पढाने के लिए दी गई। फिर आरोपी नरेन्द्र ने 6 अगस्त को उसके साथी सोनू व साहिल दोनो निवासीगण चीडी जिला रोहतक को कैथल आकर सैवन ईलेवन होटल (Seven Eleven Hotel) में पेपर व आंसर की दी। उनके द्वारा नरेन्द्र के कहने पर आंसर की आरोपी रमेश कुमार निवासी थुआ संचालक बाला जी एकेडमी कैथल को दी गई। फिर आरोपी रमेश द्वारा आंसर की आगे कुछ कैन्डिडेट को भेज दी गई। कुछ को व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध करवाई गई, जिसमें से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है व बाकी आरोपीगण की तालाश जा रही है।
बता दें कि कैथल सीआईए-1 पुलिस की टीम द्वारा 7 अगस्त को हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में संदीप व गौतम दोनो निवासी खापड जिला जींद तथा नवीन निवासी प्यौदा को आंसर-की समेत काबू किया था। जांच दौरान उनके गिरोह से जुडे गांव थुआ निवासी रमेश तथा गांव किच्छाना निवासी राजेश को भी काबु कर लिया गया था। आरोपियों से पुछताछ उपरांत उनके गिरोह से जुडे 6वें सदस्य नरेंद्र निवासी माजरा जिला हिसार हिसार को भी गिरफतार कर लिया गया। आरोपी नरेंद्र द्वारा रमेश को आंसर की उपलब्ध करवाई गई थी। एसपी ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस द्वारा अब तक कुल 28 आरोपियों को गिरफ्तार करके 30 मोबाईल फोन, 4 गाडी, 18 लाख 87 हजार रुपये नकदी, दो खाली चैक, लैपटॉप (laptop), कंप्यूटर (Computer), सीपीयू (CPU), रंगीन प्रिंटर व अन्य सामान बरामद किया जा चुका है।
एसपी ने बताया कि दिनांक 2 अगस्त को राजकुमार व उसका भाई कुलदीप दोनो निवासी खांडा खेडी, निहाल निवासी ढाणी खुशहाल जिला हिसार तथा नरेन्द्र निवासी माजरा प्याउ जिला हिसार की पेपर आउट करवाने बारे मीटिंग फरीदाबाद रॉयल हांडी होटल में हुई थी। इसके अतिरिक्त 4 अगस्त को ओंकार होटल हिसार में नरेन्द्र व नवीन दोनों निवासी माजरा प्याउ जिला हिसार, सोनू निवासी उकलाना, रमेश निवासी थुआ, संदीप निवासी जीन्द, गुड्डु निवासी हिसार, मोतीलाल निवासी ढाणी ब्राह्मण जिला हिसार, राधे निवासी जिला जीन्द सहित 11 व्यक्तियों की मीटिंग हुई, समे नरेन्द्र ने कहा कि वो पेपर लेकर आउंगा। एसपी ने बताया कि अभी मामले की जांच जारी है और बचे हुए अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



