Chhatbir Zoo Fire:
उत्तर भारत के प्रसिद्ध छतबीर चिड़ियाघर में बैटरी वाली गाड़ियो को संदिग्ध हालातों में आग लग गई. गाड़ियां चार्जिंग स्टेशन में खड़ी थी. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं. 20 गाड़ियों के जलने की सूचना है. फायर ब्रिगेड विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सोमवार सुबह 8:15 से 8:30 बजे के बीच यह आग लगी. 
शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी आग –
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण चार्जिंग स्टेशन में शॉर्ट-सर्किट होना सामने आया है. धमाका होते ही अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद चिड़ियाघर में कुछ देर तक हड़कंप का माहौल रहा और पर्यटकों को सुरक्षा के मद्देनजर उस हिस्से से दूर रखा गया.
पुलिस और फायर विभाग इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं. चिड़ियाघर प्रशासन ने कहा कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगा.



