करनाल, 3 अगस्त
हरियाणा के करनाल में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते में मानी गई मांगों को अब तक लागू नहीं किया गया। इसी के विरोध में कर्मचारी यूनियन ने 6, 7 और 8 अगस्त को प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।
अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि हरियाणा सरकार ने उनकी 17 मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन अब तक उन्हें धरातल पर लागू नहीं किया गया। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है।कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बावजूद मांगों को लागू नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो प्रदेशभर में आंदोलन और हड़ताल किया जाएगा।
अन्य खबरें जानें –



