पानीपत, 3 अगस्त
पानीपत के शिव नगर की गली नंबर 5 में आज सुबह इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई। महज दो से तीन घंटे पहले जन्मा एक मासूम नवजात शिशु जिंदगी और मौत के बीच झूलता हुआ मिला। कलयुगी मां और परिजनों ने पैदा होते ही मासूम को एक प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर सड़क किनारे मरने के लिए लावारिस छोड़ दिया और फरार हो गए।स्थानीय लोगों की सतर्कता से समय रहते बच्चे को कट्टे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां CWC की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
CWC अध्यक्ष के आधार दत कौशिक ने बताया कि सुबह कि उन्हें इस घटना की खबर मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्चा स्वस्थ है। वहीं पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।
अन्य खबरें जानें –



