Fire causes panic in Sonipat: शॉर्ट सर्किट से कच्चे क्वार्टर में लगी आग , कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, कोई जनहानि नहीं

सोनीपत, 21 सितंबर सोनीपत में देर रात कच्चे क्वार्टर इलाके में आग लगने से हडकंप मच गया।आग महावीर डेयरी में लगी। मिली जानकारी के अनुसार…

सोनीपत

सोनीपत, 21 सितंबर

सोनीपत में देर रात कच्चे क्वार्टर इलाके में आग लगने से हडकंप मच गया।आग महावीर डेयरी में लगी। मिली जानकारी के अनुसार आग बिजली के मीटर में शार्ट सर्किट की वजह से लगी और देखते ही देखते ही आग दुकानों तक जा पहुंची।

बिजली के मीटर में लगी आग

देर रात लगी आग की लपटें महावीर डेयरी तक पहुंच गई। दुकान से उठता धुंआ और लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शार्ट सर्किट से लगी आग

प्राथमिक जांच में  शार्ट सर्किट से आग लगने की वजह माना जा रहा है। आग लगने से दुकानों का कितना नुकसान हुआ , इसका आकलन बाद में किया जाएगा।गनीमत यह रही कि आग के चलते कोई जनहानि नहीं हुई।

अन्य खबरें जानें-

Rupnagar police ने हनी ट्रैप गैंग का किया पर्दाफाश, दुकानदार से 1.90 लाख ऐंठे, 3 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *