शिमला, 21 सितंबर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय स्थित ईलर्जली भवन चरण-दो का उद्घाटन किया। इस भवन में मुख्यमंत्री का कार्यालय और मुख्य सचिव का कार्यालय बनाया गया है। साथ ही भवन में निर्माण कार्य अभी जारी है, जिसमें मंत्रियों के कार्यालय बनाए जाएंगे।
20 करोड की लागत से तैयार हो रहा है भवन
उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह प्रदेश के लोगों का संस्थान है, जहां से मुख्यमंत्री जनहित के फैसले लेंगे। इस भवन में अभी 15 कमरे बनकर तैयार हुए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव का कार्यालय स्थापित किया गया है।भवन 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन के निर्माण से अब प्रदेश के लोगों को मुख्यमंत्री से मिलने में सुविधा होगी। साथ ही ट्रैफिक की समस्या से भी राहत मिलेगी। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया जाएगा।
किशाऊ बांध से मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा किसाऊ बांध को लेकर दी जा रही टिप्पणियों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार ने किशाऊ बांध के समझौते के जरिए हिमाचल के संसाधनों को बेचने का काम किया था, जिसे सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध के मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया गया और बिना किसी शर्त के MoU साइन किया गया है। इससे हिमाचल प्रदेश को आने वाले समय में 1200 से 1500 करोड़ रुपये का वार्षिक लाभ मिलेगा, क्योंकि 5 साल में प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो जाएगा।
अन्य खबरें जानें-



