Nuh के इंडरी में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन , विधायक आफताब अहमद बोले- बूथ स्तर पर मजबूत होगा संगठन

नूंह,21 सितंबर हरियाणा के नूंह जिले के इंडरी ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या…

नूंह

नूंह,21 सितंबर

हरियाणा के नूंह जिले के इंडरी ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन के दौरान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

प्रदेश में 180 ब्लॉकों में नए ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकारिणियों का किया गठन

विधायक चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार प्रदेश के 180 ब्लॉकों में नए ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकारिणियों का गठन किया गया है। इसी संगठनात्मक अभियान के तहत इंडरी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाएं । आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।

इंजीनियरिंग कॉलेज के मुद्दे पर आफताब का जाकिर हुसैन पर हमला

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला को लेकर विधायक आफताब अहमद ने हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक एवं पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे”, हरियाणा में पिछले 12 वर्षों से भाजपा की सरकार है और अब कॉलेज की बदहाली को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाना उचित नहीं है।आफताब अहमद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में गांव की करीब पांच एकड़ भूमि में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जाकिर हुसैन के हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक बनने के बाद कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन समेत विद्यार्थियों की सुविधाओं से जुड़े गंभीर सवाल सामने आए हैं।

यासीन मेव कॉलेज का मुद्दा भी उठाया

आफताब अहमद ने यासीन मेव डिग्री कॉलेज को लेकर भी जाकिर हुसैन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संस्थान आज जिस स्थिति में है, उसे बहुत पहले विश्वविद्यालय का रूप मिल जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यासीन मेव डिग्री कॉलेज के बाद स्थापित हुए कई संस्थान विश्वविद्यालय का दर्जा हासिल कर चुके हैं, लेकिन यह संस्थान आज भी अपनी समस्याओं से जूझ रहा है।उन्होंने कहा कि जो लोग खुद संस्थानों की मौजूदा स्थिति के लिए जवाबदेह हैं, उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने कार्यकाल और जिम्मेदारियों का जवाब जनता के सामने देना चाहिए। आफताब अहमद ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलना जरूरी है और कांग्रेस इन मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

अन्य खबरें जानें-

Shimla में CM Sukhu ने किया नए मुख्यमंत्री कार्यालय का उद्घाटन, 20 करोड़ की लागत से हुआ तैयार, जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *