Mahendragarh Police ने नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, 17 ग्राम चिट्टा और गाड़ी जब्त

महेंद्रगढ़, 21 सितंबर महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस…

महेंद्रगढ़

महेंद्रगढ़, 21 सितंबर

महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव माजरा खुर्द के पास एक गाड़ी को काबू कर उसमें सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 17 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई है। नशे के कारोबार में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर माजरा खुर्द के पास नाकाबंदी  की थी और शाम को पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी को रोक लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी में परफ्यूम रखने वाली जगह पर सफेद पन्नी में छिपाकर रखा गया चिट्टा बरामद हुआ।पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि तीनों युवक रोहतक से नशीला पदार्थ लेकर आ रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी

महेंद्रगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर साफ है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।नशे के कारोबारियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी और जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

अन्य खबरें जानें-

Nuh के इंडरी में  कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन , विधायक आफताब अहमद बोले- बूथ स्तर पर मजबूत होगा संगठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *