Rupnagar police ने हनी ट्रैप गैंग का किया पर्दाफाश, दुकानदार से 1.90 लाख ऐंठे, 3 आरोपी गिरफ्तार

रूपनगर, 21 सितंबर रूपनगर पुलिस ने हनी ट्रैप में दुकानदार को फंसाकर उसे ब्लैकमेल करने और 1 लाख 90 हजार रूपए लेने के आरोप में…

रूपनगर

रूपनगर, 21 सितंबर

रूपनगर पुलिस ने हनी ट्रैप में दुकानदार को फंसाकर उसे ब्लैकमेल करने और 1 लाख 90 हजार रूपए लेने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, 5 मोबाइल फोन और 20 हजार रुपए नकद बरामद करने का दावा किया है।

1 लाख 90 हजार रुपए मांगे

दुकानदार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे फोन कॉल के जरिए कथित तौर पर अपने जाल में फंसाया गया। इसके बाद उसे होशियारपुर बुलाकर एक कमरे में बंद कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली गई। बाद में इसी वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रुपए मांगे गए।पुलिस के मुताबिक, दुकानदार से कुल 1 लाख 90 हजार रुपए लिए गए। इनमें कुछ रकम UPI के जरिए ट्रांसफर करवाई गई, कुछ नकद ली गई, जबकि कुछ रुपए कथित तौर पर जबरन लिए गए।

पुलिस ने किए 5 मोबाइल फोन जब्त

पुलिस ने वीडियो से जुड़े होने के संदेह में 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें-

दिल्ली हुई फिर से शर्मसार ,6वीं कक्षा की छात्रा के हाथ-पैर बांधकर की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *